नेटो के बयान पर रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया
रूस ने नैटो को व्यर्थ का सैन्य गठबंधन बताया है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने इस देश के बारे में नैटो की ओर से जारी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे बेकार का सैन्य गठबंधन बताया है।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार ब्रसल्ज़ में नैटो की शिखर बैठक के पहले दिन रूस के बारे में जारी बयान में माॅस्को पर आरोप लगाया गया है कि वह उकसावे की कार्यवाही कर रहा है। नैटो के बयान में यह कहा गया है कि रूस, कैलिनिनग्रैड में आधुनिक मिसाइल लैस करने के साथ ही क्रीमिया प्रायःद्वीप में सैनिक तैनात कर रहा है। इस बयान में कहा गया है कि रूस इस प्रकार की कार्यवाहियों से अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था को तहस-नहस करना चाहता है।
इसी बीच नैटो के महासचिव Jens Stoltenberg ने रूस के साथ वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया है। ज्ञात रहे कि ब्रसल्ज़ में नैटो का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ था जिसमें उसके 29 सदस्य देश भाग ले रहे हैं।