ट्रम की धमकी के बाद नैटो की आपातकालीन बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66154-ट्रम_की_धमकी_के_बाद_नैटो_की_आपातकालीन_बैठक
अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के धमकी भरे बयान ने बाद नैटो ने आपातकालीन बैठक आहूत की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१८ १२:३९ Asia/Kolkata
  • ट्रम की धमकी के बाद नैटो की आपातकालीन बैठक

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के धमकी भरे बयान ने बाद नैटो ने आपातकालीन बैठक आहूत की है।

जर्मनी समाचार एजेन्सी के अनुसार कूटनीतिक सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने नैटो को धमकी दी है कि वह इस संगठन से निकल जाएगा।  इन सूत्रों के अनुसार ट्रम्प ने ब्रसल्ज़ में नैटो की शिखर वार्ता में धमकी देते हुए कहा है कि नैटो के सदस्य देश अपने सकल घरेलू उत्पाद के दो प्रतिशत को रक्षा से विशेष करेंगे।  ट्रम्प ने कहा कि नैटो के सदस्य देश यदि एेसा नहीं करते तो फिर अमरीका, उससे निकल जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति ने नैटो के कुछ सदस्य देशों को अलग-अलग पत्र लिखकर उनको याद दिलाया था कि वे उस वचन को भूल रहे हैं जो उन्होंने दिया था।

ज्ञात रहे कि नैटो के सदस्य देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि वे अपने रक्षा बजट की धीरे-धीरे बढ़ाएंगे और इसके लिए वे अपने सकल घरेलू उत्पाद का 2 प्रतिशत भाग रक्षा से विशेष करेंगे।