बम विस्फोटों में भारत का हाथः पाकिस्तान का आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66257-बम_विस्फोटों_में_भारत_का_हाथः_पाकिस्तान_का_आरोप
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि देश के हालिया बम धमाकों का ज़िम्मेदार भारत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१८ १५:१० Asia/Kolkata
  • बम विस्फोटों में भारत का हाथः पाकिस्तान का आरोप

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि देश के हालिया बम धमाकों का ज़िम्मेदार भारत है।

तसनीम न्यूज़ के अनुसार "अलाउद्दीन मेरी" ने शुक्रवार को पाकिस्तान में होने वाले बम विस्फोटों की घटना पर खेद व्यक्त करते हुए दावा किया है कि इसमें भारत की गुप्तचर सेवा का हाथ है।  उन्होंने दावा किया कि बलोचिस्तान तथा ख़ैबरपख़्तूनख़ा में होने वाले रक्तरंजित विस्फोटों के पीछे भारत की गुप्तचर सेवा का हाथ है।

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री का कहना था कि इन विस्फोटों का मुख्य कारण देश के आगामी आम चुनाव को विलंबित करना है।  उन्होंने कहा कि 25 जूलाई 2018 को होने वाले चुनाव को विलंबित नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री अलाउद्दीन मेरी का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब भारत तथा पाकिस्तान के नेता कश्मीर मामले सहित विभिन्न विषयों में एक-दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते आए हैं।

ज्ञात रहे कि 13 जूलाई शुक्रवार को पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के मस्तोंग नगर और ख़ैबरपश़तूनख़ा प्रांत में पेशावर के निकट होने वाले विस्फोटों में कम से कम 130 लोग मारे गए थे जबकि सैकड़ों अन्य लोग इन विस्फोटों में घायल हुए थे।