ट्रम्प और पुतीन की वार्ता पर अमरीकी मीडिया की तीव्र प्रतिक्रियाएं
अमरीका के अधिकांश संचार माध्यमों ने रूस के राष्ट्रपति के साथ अमरीकी राष्ट्रपति की मुलाक़ात में ट्रम्प की ओर से अपनाई गई नीति की कड़ी आलोचना की है।
न्यूयार्क टाइम्स ने अपने लेख में लिखा है कि हेलसिंकी में ट्रम्प से सिद्ध कर दिया कि वे स्वयं को इस बात के प्रति कटिबद्ध समझते हैं कि अमरीकी हितों के साथ विश्वासघात करें। पत्र लिखता है कि पुतीन के साथ भेंट में ट्रम्प ने जो रवैया अपनाया वैसा अमरीकी इतिहास में पहली बार हुआ है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार हेलसिंकी भेंटवार्ता का निष्कर्श यह है कि ट्रम्प ने पुतीन के आगे घुटने टेक दिये।
वाशिग्टन पोस्ट ने हेलसिंकी भेंटवार्ता के बारे में लिखा है कि ट्रम्प ने अपने देश के अधिकारियों के उन सुझावों को पूरी तरह से अनेदखा कर दिया जिनके अनुसार उनको हेलसिंकी में पुतीन के साथ दृढ़ता के साथ राष्ट्रीय हितों के बारे में बात करनी थी।
दूसरी ओर अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी पहली बैठक पर संतोष व्यक्त किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक को बहुत ही उपयोगी बताया है। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के आरोपों पर पुतिन से काफी समय तक बातचीत की। ट्रंप का कहना था कि विलादितीर पुतिन ने स्पष्ट रूप से आरोपों से इंकार किया है।