तालेबान के साथ शांति प्रक्रिया जारी रहेगीः अशरफ़ ग़नी
अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने तालेबान गुट के साथ शांति प्रक्रिया के जारी रहने की आवश्यकता पर बल दिया है।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने बुधवार को काबुल में एक भाषण में कहा कि अफ़ग़ान सरकार में हालिया दिनों में तालेबान के साथ शांति समझौता करके उम्मीद जाग चुकी है और इस प्रकार बेहतर है कि अफ़ग़ानिस्तान में संसदीय चुनाव के आयोजन से पहले तक शांति स्थापित रहे।
अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने कहा कि देश की शांति प्रक्रिया में तालेबान के शामिल होने के लिए देश के संविधान में परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने इससे पहले सूचना दी थी कि तालेबान, देश में शांति की स्थापना के लिए शांति प्रक्रिया में शामिल होने को तैयार है।
तालेबान गुट ने सरकार से वार्ता के लिए विदेशी सैनिकों के निकलने की शर्त लगाई है।
दूसरी ओर अफ़ग़ान सूत्रों ने पिछले छह महीनों के दौरान 11 पत्रकारों के मारेे जाने की सूचना दी है।
इर्ना की रिपोर्ट अफ़ग़ानिस्तान की पत्रकारों की रक्षक संस्था ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि यह 11 पत्रकार काबुल, हेलमंद और ख़ोस्त प्रांतों में आतंकवादी हमलों में मारे गये हैं। उनका कहना था कि इसी इन हमलों में 11 पत्रकार घायल भी हुए हैं।
नजीब शरीफ़ी ने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान 89 बार पत्रकारों पर हिंसक हमले हुए जो पिछले वर्षों की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।
अफ़ग़ानिस्तान की पत्रकारों की रक्षक संस्था के प्रमुख ने कहा कि इन हमलों की ज़िम्मेदारी तालेबान और दाइश ने स्वीकार की है। (AK)