चीन ने चौथा सबसे बड़ा युद्धपोत पाकिस्तान के हवाले किया
चीन ने एक युद्धपोत पाकिस्तान के हवाले किया है।
यह युद्धपोत 1500 टन वज़्नी है। यह ऑटोमेटिक रूप से रास्ता तलाश करने वाले तंत्र से संपन्न है। इस युद्धपोत में नाना प्रकार के आधुनिक हथियारों से लैस होने की क्षमता है।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, इस युद्धपोत की छत या डेक पर हेलीकॉप्टर उतर सकता है। यह उच्चस्तरीय नौसैनिक अभ्यास में सक्षम है। इस युद्धपोत को जलसीमाओं की रक्षा के हिसाब से डीज़ाइन किया गया है।
चीन ने पाकिस्तान को जो युद्धपोत हवाले किया है वह आधुनिकतम हथियारों, मीज़ाईलों और शक्तिशाली सेंसर से संपन्न है जो समुद्री जंग के अभियान में प्रभावी होते हैं।
यह चीन का चौथा सबसे बड़ा युद्धपोत है जिसे चीन ने पाकिस्तान के हवाले किया है।
कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने चीन को 8 ऐसी पनडुब्बियों का ऑर्डर दिया है जो हर तरह की जलवायु में उपयोगी हों। (MAQ/N)