ब्रिटेन में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हमलों में अभूतवूर्व वृद्धि
Jul २२, २०१८ १५:३० Asia/Kolkata
इस्लामोफ़ोबिया या मुसलमानों के प्रति नफ़रत के आधार पर होने वाले हमलों की निगरानी करने वाले एक संगठन का कहना है कि ब्रिटेन में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हमलों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
लंदन स्थित मॉनिटरिंग संगठन टेल मामा का कहना है कि 2017 में मुसलमानों विशेषकर मुस्लिम महिलाओं के ख़िलाफ़ 1,201 हमले दर्ज किए गए।
इस प्रकार से 2016 की तुलना में 2017 में नफ़रत के आधार पर मुसलमानों के ख़िलाफ़ होने वाले हमलों में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
हर 10 पीड़ितों में महिला पीड़ितों की संख्या 6 थी और हमलावरों में प्रति 10 में से 8 पुरुष थे, जिनमें से अधिकांश की आयु 13 से 18 के बीच थी।
टेल मामा का कहना है कि नई नस्ल में इतनी नफ़रत, बहुत ही चिंता का विषय है। msm
टैग्स