जर्मनी के मुसलमान फ़ुटबाल खिलाड़ी का फासीवाद के ख़िलाफ़ शानदार गोल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66507-जर्मनी_के_मुसलमान_फ़ुटबाल_खिलाड़ी_का_फासीवाद_के_ख़िलाफ़_शानदार_गोल
तुर्की के न्याय मंत्री अब्दुल हमीद गुल ने जर्मनी के बेहतरीन फ़ुटबाल खिलाड़ी मेसूत ओज़िल के जर्मन नेश्नल टीम से रिटायरमेंट के फ़ैसले को फासीवाद के वायरस के ख़िलाफ़ एक शानदार गोल बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१८ १५:१३ Asia/Kolkata
  • जर्मनी के मुसलमान फ़ुटबाल खिलाड़ी का फासीवाद के ख़िलाफ़ शानदार गोल

तुर्की के न्याय मंत्री अब्दुल हमीद गुल ने जर्मनी के बेहतरीन फ़ुटबाल खिलाड़ी मेसूत ओज़िल के जर्मन नेश्नल टीम से रिटायरमेंट के फ़ैसले को फासीवाद के वायरस के ख़िलाफ़ एक शानदार गोल बताया है।

29 वर्षीय ओज़िल ने रविवार को जर्मन फ़ुटबाल फ़ेडरेशन के अधिकारियों पर नस्लवाद और भेदभाव का आरोप लगाते हुए रिटायरमेंट का एलान कर दिया था।

तुर्क मूल के इस खिलाड़ी का कहना है कि मई में जब से उनकी मुलाक़ात तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान से हुए है, जर्मनी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा था।

दुनिया के बेहतरीन मिडफ़ील्डरों में गिने जाने वाले ओज़िल का कहना है कि जब भी किसी मैच में वे गोल करते थे और टीम मैच जीत जाती थी तो उनकी चारो ओर बहुत प्रशंसा होती थी, लेकिन जब भी टीम मैच हारती है तो उनका तुर्क कहकर अपमान किया जाता था।

सोमवार को तुर्क न्याय मंत्री ने उनके इस फ़ैसले का समर्थन किया और उनके फ़ैसले को फासीवाद के ख़िलाफ़ शानदार गोल बताया।

उनका कहना था कि मैं ओज़िल को मुबारकबाद देता हूं, जो अपमान के सामने नहीं झुके और जर्मन नेश्नल टीम को छोड़ दिया और फासीवाद के ख़िलाफ़ एक बेहतरीन गोल दाग़ दिया। msm