नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती धमाका, 7 नमाज़ी शहीद
Jul २५, २०१८ १०:०८ Asia/Kolkata
नाइजीरिया की एक मस्जिद में नमाज़ के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 7 नमाज़ी शहीद हो गए हैं जबकि 8 अन्य घायल हुए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी राज्य बोर्नो की राजधानी मेदोगूरी के उपनगरीय क्षेत्र कोनडूंगा इलाक़े में स्थित एक मस्जिद में उस समय आत्मघाती धमाका हुआ जब सुबह की नमाज़ पढ़ी जा रही थी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस आत्मघाती धमाके में सात लोगों के हताहत होने की पुष्टि कर दी है जबकि बताया है कि 8 अन्य घायल हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है।
अभी तक इस आत्मघाती हमले की किसी आतंकवादी गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हाराम आए दिन आतंकी कार्यवाहियों को अंजाम देता रहता है। (RZ)
टैग्स