पाकिस्तान, भीषण धमाकों के बीच मतदान संपन्न
पाकिस्तान में 2018 के चुनाव के हवाले से वोटिंग का 10 घंटे लंबा समय छह बजे संपन्न हो गया और अब चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण के लिए वोटों की गिनती की प्रक्रिया जारी है।
25 जुलाई से पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग ने मीडिया को निर्देश दिए थे कि शाम सात बजे तक चुनाव के परिणाम जारी न किए जाएं। पाकिस्तान के 11वें आम चुनाव के लिए देश भर में मतदान हुए जिसमें 10 करोड़ 50 लाख से अधिक मतदाताओं ने 85 हज़ार मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।
वोटिंग 8 बजे शुरु हुई और यह क्रम शाम छह बजे तक जारी रहेगा, चुनावी प्रकिया के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध के दृष्टिगत 3 लाख 71 हज़ार सैनिकों को मतदान केन्द्रों पर तैनात किया गया था।
पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ के चेयरमैन इमरान ख़ान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ़ के मतदान केन्द्रों के बाहर पत्रकारों से बातचीत का नोटिस लिया। बड़े राजनेताओं ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत की वीडियो प्रसारित होने पर चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों पर पोलिंग स्टेशन के निकट मीडिया से बातचीत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भी अपने मताधिकारों का प्रयोग किया जबकि चीफ़ जस्टिस और मुस्लिम लीग एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ़ ने भी अपने मताधिकारों का प्रयोग किया। पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ के चेयरमैन इमरान ख़ान ने कराची में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया जबकि पाकिस्तान पिपल्ज़ पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी की बहनों ने भी अपने अपने मताधिकारियों का प्रयोग किया।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक हिंसक घटनाओं की सूचना है जिसमें केवल ब्लोचस्तान में एक मतदान केन्द्र के निकट होने वाले आत्मघाती हमले में 31 लोग हताहत और 20 से अधिक घायल हो गये। ब्लोचिस्तान के नसीराबाद क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर होने वाली फ़ायरिंग में दो लोग घायल हो गये। इससे पहले ख़ैबर पख़्तूनखां के एक स्थान पर अवामी नेश्नल पार्टी और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये जिसमें एक व्यक्ति हताहत और दो अन्य घायल हुए। (AK)