चीन में अब नहीं घुस पाएंगे अमेरिकी विमान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66573-चीन_में_अब_नहीं_घुस_पाएंगे_अमेरिकी_विमान
चीनी सरकार ने घोषणा की है कि अमेरिकी हवाई जहाज़ बनाने वाली कंपनियों के विमानों को चीन में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१८ १४:३८ Asia/Kolkata
  • चीन में अब नहीं घुस पाएंगे अमेरिकी विमान

चीनी सरकार ने घोषणा की है कि अमेरिकी हवाई जहाज़ बनाने वाली कंपनियों के विमानों को चीन में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुवान ने कहा है कि अमेरिका की तीन हवाई जहाज़ बनाने वाली कंपनियों के विमानों पर चीन में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सरकार को चाहिए कि वह अपनी हवाई कंपनियों को इस बात के लिए प्रतिबद्ध करे कि वह ताइवान के संबंधित, चीन के दृष्टिकोर्ण का अपनी वेब साइटों में ख्याल रखें और संयुक्त चीन के क़ानूनों की पाबंदी करें।

उल्लेखनीय है कि ताइवान के नाम के सुधार पर आधारित अमेरिकी हवाई कंपनियों को चीन द्वारा दी गई अवधि की समाप्ति और अपनी वेबसाइटों पर ताइवान नाम “चीन ताइपे” रखने का निर्देश न मानने और चीन के आवेदन की अमेरिकी हवाई कंपनियों द्वारा अनदेखी किए जाने के बाद, चीन ने आज अमेरिका की तीन हवाई कंपनियों के विमानों पर चीन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ज्ञात रहे कि चीन ने कई बार कहा है कि वह ताइवान की स्वायत्तता को बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर किसी दिन इस द्वीप ने अपनी स्वतंत्रता और स्वायत्तता की घोषणा की तो उस पर सैन्य हमला कर दिया जाएगा क्योंकि ताइवान, चीन का अभिन्न अंग है। (RZ)