चीन में अमरीकी दूतावास के बाहर धमाका, 1 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66594-चीन_में_अमरीकी_दूतावास_के_बाहर_धमाका_1_घायल
चीन की राजधानी बीजिंग में अमरीकी दूतावास के बाहर धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१८ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • 26 जुलाई 2018 को बीजिंग में अमरीकी दूतावास के परिसर के निकट हुए धमाके के बाद खड़े हुए पुलिस कर्मी (एएफ़पी के सौजन्य से)
    26 जुलाई 2018 को बीजिंग में अमरीकी दूतावास के परिसर के निकट हुए धमाके के बाद खड़े हुए पुलिस कर्मी (एएफ़पी के सौजन्य से)

चीन की राजधानी बीजिंग में अमरीकी दूतावास के बाहर धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ।

गुरुवार हो हुए इस धमाके की पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह संदिग्ध पटाख़े के उपकरण का धमाका था।

पुलिस ने कहा कि एक 26 साल का संदिग्ध पुरुष घायल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अमरीकी दूतावास के पास 7-8 पुलिस की गाड़ियां खड़ी थीं और दूतावास को जाने वाली सड़क बंद कर दी गयी थी।

इससे पहले अमरीकी दूतावास से जारी बयान में आया था कि उसके परिसर से बाहर एक धमाका हुआ जिस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया दिखाई।

दूसरी ओर सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी द ग्लोबल टाइम्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुलिस एक औरत को अमरीकी दूतावास के बाहर से पकड़ कर ले गयी जो ख़ुद को संदिग्ध रूप से जलाने के लिए पेट्रोल छिड़क रही थी। (MAQ/N)