सूमालिया में 87 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66603-सूमालिया_में_87_आतंकवादी_ढेर
सूमालियाई सेना ने जूबा अस्सलफ़ी के एक सैन्य कैम्प पर आतंकी गुट अश्शबाब के हमले को विफल बनाते हुए 87 आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि इस कार्यवाही में 6 सैनिक भी हताहत हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१८ १३:०६ Asia/Kolkata
  • सूमालिया में 87 आतंकवादी ढेर

सूमालियाई सेना ने जूबा अस्सलफ़ी के एक सैन्य कैम्प पर आतंकी गुट अश्शबाब के हमले को विफल बनाते हुए 87 आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि इस कार्यवाही में 6 सैनिक भी हताहत हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सूमालियाई सरकार का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने कुछ देर के लिए इस देश के सैन्य कैम्प पर क़ब्ज़ा कर लिया था, लेकिन सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दोबारा सैन्य कैम्प को अपने नियंत्रण में ले लिया। सूमालिया के आंतरिक सूचना मंत्री अदन इस्हाक़ ने सरकारी चैनल पर बताया कि आतंकवादी गुट अश्शबाब ने सेना के कैम्प के एक भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था, जिसके बाद हमने अतिरिक्त सैनिक भेजा और सफलतापूर्वक अश्शबाब के आतंकियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि हमारे 6 सैनिक इस कार्यवाही में हताहत हुए हैं लेकिन हमारी सेना के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है।

उल्लेखनीय है कि सूमालिया के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादी गुट अश्शबाब ने बारूद से भरी हुई दो गाड़ियों को धमाके से उड़ाकर हमला किया और उसके बाद तुरंत अंधाधुंध फ़ायरिंग आरंभ कर दी थी। अचानक हुए इस हमले के कारण कुछ देर के लिए हमारे जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन अंत में हमारी ही विजय हुई। (RZ)