अब ट्रम्प ने सरकारी कामबंदी की धमकी दी!!
अमरीका के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर डेमोक्रेट्स ने सीमा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक समर्थन नहीं दिया तो वे सरकारी कामबंदी के लिए तैयार हो जाएंगे।
डोनल्ड ट्रम्प ने अपने ताज़ा ट्वीट में कहा है कि अगर संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने अमरीका व मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने और प्रवासी व्यवस्था में बदलाव का समर्थन करने से इन्कार किया तो वे सरकारी कामबंदी के लिए तैयार हो जाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि अमरीका में निवास की अनुमति के लिए लाॅटरी के कार्यक्रम से भी छुटकारा पाना चाहिए।
अमरीकी राष्ट्रपति ने अमरीकी कांग्रेस से मांग की है कि वह प्रवासी क़ानून में परिवर्तन करे। उन्होंने दावा किया है कि जब लोग अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो चाहे उनके बच्चे हों या न हों, वे समस्याएं खड़ी करती हैं। ट्रम्प ने इसी तरह अवैध प्रवासियों पर आरोप लगाया कि वे अपने ग़लत लक्ष्यों के लिए अपने बच्चों को इस्तेेमाल कर रहे हैं। (HN)