अमरीकी जनता की मांग, ईरान से प्रतिबंध हटाया जाए!
ईरान के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों को खत्म करने की अमरीकी जनता की मांग को वाइट हाउस की वेबसाइट पर पंजीकृत कर लिया गया है।
ईरान पर प्रतिबंध समाप्त किया जाए, शीर्षक के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान में वाइट हाउस के वेबसाइट के उस भाग में यह मांग पंजीकृत की गयी है जो जनता की मांगों से विशेष है। इस पंजीकरण का अमरीकी मानवाधिकार संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।
25 जूलाई को वाइट हाउस की वेबसाइट पर पंजीकृत होने वाली इस याचिका में कहा गया है कि आर्थिक प्रतिबंध का कोई औचित्य नहीं है और इस प्रकार के प्रतिबंध अन्यायपूर्ण होते हैं जिनकी वजह से अमरीकी सरकार के हाथों व्यापक स्तर पर ईरानी नागरिकों के मानवाधिकारों का हनन होता है।
याचिका में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अमरीका ने चार दशकों के दौरान ईरान के खिलाफ गैर कानूनी प्रतिबंध लगाए हैं और उनके अधिकारों को नुकसान पहुंचाया है।
इस याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों ने बल दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अमरीका के खिलाफ ईरान की ओर से दायर किये गये मुक़द्दमे का समर्थन करते हुए वाइट हाउस से मांग करते हैं कि वह जितनी जल्दी संभव हो, ईरन के खिलाफ प्रतिबंध हटा ले।
यदि इस याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों की संख्या 24 अगस्त तक एक लाख तक पहुंच जाए तो वाइट हाउस को उसका उत्तर देने के अलावा उस पर फैसले के लिए उसे कांग्रेस में भेजना पड़ेगा। (Q.A.)