चीन ने अमरीकी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66871-चीन_ने_अमरीकी_वस्तुओं_पर_25_प्रतिशत_आयात_शुल्क_बढ़ाया
अमरीका व चीन के बीच व्यापारिक टकराव निरंतर बढ़ता ही जा रहा है और चीन ने अमरीका से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१८ ०५:५३ Asia/Kolkata
  • चीन ने अमरीकी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाया

अमरीका व चीन के बीच व्यापारिक टकराव निरंतर बढ़ता ही जा रहा है और चीन ने अमरीका से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने की सूचना दी है।

चीन के कस्टम टैक्स विभाग ने बताया है कि अगर वाॅशिंग्टन ने चीन की वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने की अपनी धमकी को व्यवहारिक किया तो फिर बीजिंग भी आयात होने वाली अमरीकी वस्तुओं पर पांच से पचीस प्रतिशत तक आयात शुल्क बढ़ा देगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने भी इससे पहले कहा था कि अमरीका की ओर से व्यापारिक धमकियों का उचित जवाब दिया जाएगा।

 

अमरीका ने कुछ दिन पहले कहा था चीन से आयात होने वाली 200 अरब डाॅलर की वस्तुओं पर लगने वाले 10 प्रतिशत शुल्क को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में अमरीका के वित्तमंत्री स्टीवन मेनुचिन ने चीन के उप प्रधानमंत्री लियो ही से टेलीफ़ोन पर बात भी की थी। इस वार्ता में उन्होंने चीन से कहा था कि वह अपने आर्थिक मानकों को धीरे धीरे बदल दे और अमरीकी कंपनियों को अधिक अधिकार दे जिसे चीन ने रद्द कर दिया था। (HN)