अफ़ग़ानिस्तना में मारे गए नेटो के सैनिक
Aug ०५, २०१८ १०:५७ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान में नेटो के तीन सैनिक मारे गए हैं।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार अमरीकी सेना ने रविवार को एक बयान जारी करके एलान किया है कि अफ़ग़ानिस्तान के परवान प्रांत के चारीकर नगर के ख़लालज़ई क्षेत्र में नाटो के कारवां पर हमला किया गया। इस हमले में नेटो के 3 सदस्य मारे गए। इस आक्रमण में एक अमरीकी और दो अफ़ग़ानी सैनिक भी घायल हुए।
तालेबान ने नेटो के कारवां पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए बताया है कि इस हमले में अमरीका के आठ सैनिक हताहत और घायल हुए हैं। यह बात तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कही है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में नेटो की देखरेख में अफ़ग़ानिस्तान में 19 हज़ार विदेशी सैनिक मौजूद हैं जिनमें से 16 हज़ार सैनिक अमरीका के हैं।
टैग्स