अमरीका उत्पन्न कर रहा है क्षेत्र में गंभीर संकटः चीन
चीन के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका क्षेत्र में नित नए संकट उत्पन्न कर रहा है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार वांग यी ने शनिवार को अपने टीवी साक्षात्कार में अमरीका को चीन के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में बड़े संकट उत्पन्न करने का कारक बताया। उन्होंने कहा कि अमरीका के कारण इस क्षेत्र में जटिल समस्याएं पैदा हो रही हैं।
चीन के विदेशमंत्री ने कहा कि बीजिंग का मानना है कि चीन के प्रभाव को रोकने के बहाने अमरीका, एशिया और प्रशांत महासागर में सैन्य ख़र्च बढ़ा रहा है। उन्होंने इन अमरीकी प्रयासों की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि बीजिंग के भीतर इस प्रकार की कार्यवाहियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता पाई जाती है।
इससे पहले चीन के राष्ट्रीय जल संस्था के एक शोधकर्ता चिन शियांग म्याऊ ने कहा था कि चीन के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में अमरीका की विस्तृत सैनिक उपस्थिति के दृष्टिगत बीजिंग के लिए अब आवश्यक हो गया है कि वह अपने जलक्षेत्रों की रक्षा के उद्देश्य से अमरीका से कड़ाई से निबटे।