इन्डोनेशिया में भूकंप, सूनामी की चेतावनी जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66931-इन्डोनेशिया_में_भूकंप_सूनामी_की_चेतावनी_जारी
इन्डोनेशिया में भूकंप आया है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर सात बताई जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१८ १३:५७ Asia/Kolkata
  • इन्डोनेशिया में भूकंप, सूनामी की चेतावनी जारी

इन्डोनेशिया में भूकंप आया है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर सात बताई जा रही है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार यह भूकंप रविवार को इन्डोनेशिया के "लोम्बोक" नामक द्वीप पर आया।  भूकंप के बाद क्षेत्र में सुनामी के प्रति चेतावनी जारी की गई।  समाचार लिखे जाने तक किसी जानी या माली क्षति के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं थी।

 लोम्बोक, इन्डोनेशिया का पर्यटक द्वीप है जहां पर पिछले सप्ताह भी 6.4 डिग्री का भूकंप आया था जिसमें 10 लोग मारे गए थे तथा कई इमारतों को नुक़सान पहुंचा था।  लोम्बोक में आने वाले भूकंप के बारे में अभी विस्तार से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।