अमरीकी बमबारी में 15 अफ़ग़ानी सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66987-अमरीकी_बमबारी_में_15_अफ़ग़ानी_सैनिक_हताहत
अमरीका के युद्धक विमानों की बमबारी में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 15 सैनिक मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ १०:४८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी बमबारी में 15 अफ़ग़ानी सैनिक हताहत

अमरीका के युद्धक विमानों की बमबारी में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 15 सैनिक मारे गए हैं।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के लोगर प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी "अब्दुल वली वकील" ने बताया है कि मंगलवार को अमरीका के युद्धक विमानों ने "अज़रे" नगर में पुलिस की दो चौकियों पर बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप 15 पुलिसकर्मी मारे गए।

इसी बीच तालेबान ने अज़रे नगर में अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों पर आक्रमण करके 35 लोगों की हत्या कर दी जिसमें पुलिसकर्मी और आम लोग दोनों शामिल हैं।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के फ़राह प्रांत के गवर्नर का कहना है कि तालेबान के साथ सुरक्षाबलों की झड़प में कम से कम 19 तालेबान मारे गए हैं।  इसी के साथ सुरक्षाबलों ने "शेनदंद" नगर में तालेबार पर हमला करके कुछ गावों को तालेबान के नियंत्रण से बाहर निकाल लिया है।