उत्तरी कोरिया पर लगे प्रतिबंध समाप्त करे अमेरिकाः दक्षिण कोरिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i66991-उत्तरी_कोरिया_पर_लगे_प्रतिबंध_समाप्त_करे_अमेरिकाः_दक्षिण_कोरिया
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को लेकर प्योंगयांग द्वारा उठाए गए क़दम सकारात्मक रहे हैं। सियोल ने वॉशिंग्टन से मांग की है कि वह उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त कर दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ ११:३९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया पर लगे प्रतिबंध समाप्त करे अमेरिकाः दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को लेकर प्योंगयांग द्वारा उठाए गए क़दम सकारात्मक रहे हैं। सियोल ने वॉशिंग्टन से मांग की है कि वह उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को समाप्त कर दे।

समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़, दक्षिण कोरिया के सरकारी मीडिया ने अमेरिका से कहा है कि वह उत्तरी कोरिया द्वारा हाल के दिनों में लिए गए सकारात्मक फ़ैसलों और परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकरण को दृष्टि में रखते हुए, वॉशिंग्टन को चाहिए कि वह प्योंगयांग पर लगाए गए प्रतिबंधों को अब समाप्त कर दे।

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तरी कोरिया ने, कोरियाई प्रायद्वीप में हुए युद्धों में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के शवों को भी वॉशिंग्टन को हवाले कर दिया है। इस बीच उत्तरी कोरिया ने भी अमेरिका से कहा है कि प्रतिबंधों के समाप्त किए जाने से प्योंयांग का आत्मविश्वास बढ़ेगा। (RZ)