अमेरिका ने चीन के साथ किया आर्थिक युद्ध तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67036-अमेरिका_ने_चीन_के_साथ_किया_आर्थिक_युद्ध_तेज़
अमेरिका ने चीन के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध में तेज़ी लाते हुए चीनी उत्पादों पर 16 अरब डॉरल का अतिरिक्त कर लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०१८ १५:३० Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने चीन के साथ किया आर्थिक युद्ध तेज़

अमेरिका ने चीन के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध में तेज़ी लाते हुए चीनी उत्पादों पर 16 अरब डॉरल का अतिरिक्त कर लगाया है।

अमेरिका के वाणिज्य विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक़, नई सूची में शामिल सभी चीनी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगेगा। अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार चीनी उत्पादों पर लगने वाले नए कर 23 अगस्त से लागू हो जाएंगे। अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों के दौरान चीनी उत्पादों की यह दूसरी सूची जारी किया है जिनपर नए टैक्स लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 34 अरब डॉलर के चीनी उत्पादनों के आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त नए कर लगा दिए थे, जिसके जवाब में, चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर 25 प्रतिशत नए टैक्स लगाने की घोषणा की थी।

ज्ञात रहे कि अमेरिका और चीन के बीच कुछ महीने पहले उस समय आर्थिक युद्ध आरंभ हो गया था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में आयात होने वाले स्टील और एल्युमिनियम पर 25 प्रतिशत अधिक कस्टम ड्यूटी लगाने की घोषणी की थी। (RZ)