ईरान के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा प्रतिबंधों को नहीं मानेगा चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67099-ईरान_के_ख़िलाफ़_एकतरफ़ा_प्रतिबंधों_को_नहीं_मानेगा_चीन
चीन ने एक बार फिर बल देकर कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के एकतरफ़ा प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१८ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा प्रतिबंधों को नहीं मानेगा चीन

चीन ने एक बार फिर बल देकर कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के एकतरफ़ा प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करेगा।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों के विरोध की पुनः घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीजिंग ने हमेशा ही अमरीका की एकतरफ़ा पाबंदियों का विरोध किया है। चीन ने इससे पहले भी बल देकर कहा था कि वह ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकतरफ़ा प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करेगा। रूस, यूरोपीय संघ, तुर्की, भारत और कई अन्य देशों ने भी घोषणा की है कि वे अमरीका के प्रतिबंधों का पालन नहीं करेंगे।

 

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने गत सोमवार को एक आदेश जारी करके ईरान के ख़िलाफ़ अपने देश के अवैध प्रतिबंधों को बहाल कर दिया था। ट्रम्प ने इसके बाद एक अन्य बयान जारी करके परमाणु समझौते को ख़तरनाक बताते हुए कहा था कि जो देश, ईरान के साथ अपने आर्थिक संबंधों को समाप्त नहीं करेंगे, उन्हें इसके भारी नतीजों का सामना करना पड़ेगा। (HN)