तुर्की ने अमेरिका को दिया मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67126-तुर्की_ने_अमेरिका_को_दिया_मुंहतोड़_जवाब
तुर्की ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अंकारा, वॉशिंग्टन की हर कार्यवाही का जवाब उसी की ज़बान में देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१८ १५:३५ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने अमेरिका को दिया मुंहतोड़ जवाब

तुर्की ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अंकारा, वॉशिंग्टन की हर कार्यवाही का जवाब उसी की ज़बान में देगा।

रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि तुर्की भी अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी नए कर लगाएगा। रोएटर्ज़ के अनुसार, अंकारा ने भी चीन और यूरोपीय देशों की तरह वॉशिंग्टन के खिलाफ़ जवाबी कार्यवाही की घोषणा की है। तुर्की ने अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा है कि, वॉशिंग्टन अपनी मनमानी नीतियों को दूसरे देशों पर लागू करने से बचे और समय रहते अपनी नीतियों में सुधार कर ले नहीं तो दुनिया के सारे देश उसका ही बॉयकाट कर देंगे।

रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्की के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, अमेरिका द्वारा तुर्की के स्टील और एल्युमिनियम पर जो अलग से कर लगाया है वह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के क़ानूनों का खुला उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को तुर्की से स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर कस्टम ड्यूटी दोगुनी कर दी है। (RZ)