अमेरिका के बजट घाटे में लगातार वृद्धि
डोनल्ड ट्रम्प की मनमानी नीतियों के कारण अमेरिकी बजट में लगातार घाटे में वृद्धि देखने को मिल रही है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय ने रिपोर्ट दी है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की मनमानी नीतियों के कारण देश के बजट घाटे में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी कांग्रेस के बिल सूचना केंद्र के मुताबिक़, अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय ने जो ताज़ा रिपोर्ट पेश की है उसके अनुसार 2018 के वित्तीय वर्ष के शुरुआती दस महीने में संघीय बजट घाटे में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार बजट घाटे में वृद्धि, करों में कमी और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे ग़ैर ज़रूरी ख़र्चों की वजह से हो रही है।
अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक़, पहली अक्तूबर 2017 से जारी वर्ष 2018 के जुलाई महीने तक, आमदनी के मुक़ाबले में ख़र्च कई गुना बढ़ गया है जिसके कारण देश का बजट घाटा 682 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह घाटा पिछले वर्ष की तुलना में 116 अरब डॉलर अधिक है। अमेरिकी कांग्रेस बजट कार्यालय ने अनुमान लगाया है कि 2018 के अंत तक बजट घाटा 793 अरब डॉलर और 2019 तक यह घाटा एक ख़रब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जब अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बजट बिल को पारित किया था, तो उसी समय बहुत से विशेषज्ञों ने कहा था कि यह बजट केवल अमीरों और उद्योगपतियों के लिए लाभदायक होगा। (RZ)