ब्रिटेन, मानचेस्टर में फ़ायरिंग, 10 घायल
ब्रिटेन के मानचेस्टर शहर में अज्ञात व्यक्ति की सड़क पर मौजूद भीड़ पर फ़ायरिंग के परिणाम में 10 लोग घायल हो गये।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ़ायरिंग की घटना मानचेस्टर के क्षेत्र मोस साइड पर स्थित क्लिअर माउंट रोड पर हुई।
पुलिस का कहना है कि वह इस घटना में लिप्त व्यक्ति की पहचान कर रही है किन्तु एक सामाजिक कार्यकर्ता एरीना बेल ने बीबीसी को बताया कि उनको पता चलता है कि फ़ायरिंग की घटना में एक व्यक्ति लिप्त है जो लोगों पर पैलेट गन से फ़ायरिंग कर रहा था।
मानचेस्टर पुलिस का यह भी कहना था कि घायलों को फ़ायरिंग से भीषण चोटें आई हैं किन्तु समस्त घायलों की हालत ख़तरे से बाहर है।
पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि उस स्थान पर कई लोग मौजूद थे किन्तु फ़ायरिंग की ठीक जगह का पता चलाया जा रहा है जिसके लिए अतिरिक्त बल तलब किए गये हैं। (AK)