स्वीडन में नक़ाब पोश लोगों ने जला डालीं 80 कारें
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67211-स्वीडन_में_नक़ाब_पोश_लोगों_ने_जला_डालीं_80_कारें
स्वीडन में नक़ाब पहने अज्ञात लोगों ने इस देश के कई नगरों में 80 से अधिक कारों को जला दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १४, २०१८ १५:४१ Asia/Kolkata
  • स्वीडन में नक़ाब पोश लोगों ने जला डालीं 80 कारें

स्वीडन में नक़ाब पहने अज्ञात लोगों ने इस देश के कई नगरों में 80 से अधिक कारों को जला दिया।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार स्वीडन की पुलिस ने एलान किया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने, जो नक़ाब पहने हुए थे, देश के तीन नगरों में 80 गाड़ियों को आग लगा दी।  नक़ाब पहने हुए अज्ञात लोगों के हाथों आग लगाने की यह घटना स्वीडन के मैल्मो, गाॅथेरबर्ग और हैलसिंगबर्ग नगरों में रविवार की रात घटी।

पुलिस का कहना था कि वाहनों में आग लगाने वाले लोग नक़ाब पहने हुए थे जिनकी कुल संख्या लगभग 40 थी।  इन लोगों ने गाड़ियों को आग लगाने के साथ ही अन्य गाड़ियों पर पथराव भी किया।

विशेष बात यह है कि स्वीडन में आग लगाने की यह घटना, एेसी स्थिति में घटी है कि जब तीन सप्ताहों के बाद वहां पर संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं।  स्वीडन के अधिकारियों का कहना है कि वे सोमवार की रात में आग लगाने की घटना कुछ महीने पहले इस देश में हुए अग्निकांड के बीच संभावित संपर्क की समीक्षा कर रहे हैं।