अर्दोग़ान ने साधा अमरीका के इलैक्ट्रानिक उपकरणों पर निशाना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67212-अर्दोग़ान_ने_साधा_अमरीका_के_इलैक्ट्रानिक_उपकरणों_पर_निशाना
तुर्की के राष्ट्रपति ने एलान किया है कि वे अमरीका के इलैक्ट्रानिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१८ ११:३१ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने साधा अमरीका के इलैक्ट्रानिक उपकरणों पर निशाना

तुर्की के राष्ट्रपति ने एलान किया है कि वे अमरीका के इलैक्ट्रानिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

अमरीकी प्रतिबंधों के जवाब में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि देश में अमरीका के इलैक्रटाॅनिक उपकरणों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।  यह बात उन्होंने अमरीका की ओर से तुर्की पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में कही है।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि बाज़ार में कोरिया, भारत और स्वयं तुर्की के इलैक्ट्रानिक उपकरण मौजूद हैं एेसे में हमें अमरीका के इलैक्ट्रानिक उपकरणों की कोई आवश्यकता नहीं है।  उन्होंने कहा कि हम इन्हें प्रतिबंधित करेंगे।

इसी बीच अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने तुर्की को बेचे जाने वाले एफ़-35 युद्धक विमानों की रोक के बारे में प्रस्ताव पर आज हस्ताक्षर कर दिये हैं।

ज्ञात रहे कि तुर्की में एक अमरीकी पादरी की गिरफ़्तारी को लेकर ट्रम्प ने तुर्की के विरुद्ध प्रतिबंध लगा दिये थे।  इन प्रतिबंधों के बाद अमरीका और तुर्की के बीच वाकयुद्ध तेज़ हो गया है।