रूस ने शुरू किये डाॅलर की कमर तोड़ने के प्रयास
रूस ने डाॅलर में व्यापार को कम करने के लिए प्रयास आरंभ कर दिये हैं।
रूस के उप प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि व्यापार में अमरीकी डाॅलर के प्रभाव को कम करने के लिए हमने दूसरे देशों के साथ सहयोग आरंभ कर दिया है।
एंटन सिलयानोव ने कहा है कि माॅस्को ने वाशिग्टन के बैंकिंग प्रतिबंधों से मुक़ाबले का रास्ता ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि रूस अब डाॅलर के साथ अपने व्यावार को कम कर रहा है। रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि माॅस्को, अपने तले को डाॅलर के बजाए यूरो या अन्य देशों की मुद्राओं में बेचेगा।
उन्होंने कहा कि अमरीका, दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाकर अपनी ही मुद्रा डाॅलर को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षति पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि इस काम से अमरीकी मुद्रा का महत्व कम होता जा रहा है।
इसी बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता देमित्री पासकोव ने कहा है कि रूस, तुर्की के साथ दोनो देशों की मुद्राओं में व्यापारिक लेनदेन की समीक्षा कर रहा है।
ज्ञात रहे कि अमरीका की ओर से ईरान, रूस और तुर्की के विरुद्ध प्रतिबंधों ने अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में डाॅलर के वर्चस्व को समाप्त करने की भूमिका प्रशस्त कर दी है। उधर चीन ने भी एलान कर दिया है कि वह भी व्यापारिक लेनदेन में अन्य देशों की मुद्राओं को स्वीकार करेगा।