चीनी सेना ने दी अमेरिका को कड़ी चेतावनी
चीनी सेना ने अमेरिका द्वारा ताइवान के साथ बढ़ाए जा रहे सैन्य संबंधों और और संयुक्त चीनी राष्ट्र की नीति के उल्लंघन के संबंध में वॉशिंग्टन को कड़ी चेतावनी दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि, ताइवान का मामले में हस्ताक्षेप बीजिंग बिल्कुल सहन नहीं करेगा। चीनी सेना ने कहा है कि, ताइवान, चीन और अमेरिका के संबंधों की रेड लाइन है। चीनी सेना के बयान में आया है कि, ताइवान के मामले में किसी का भी हस्ताक्षेप ऐसा ही माना जाएगा जैसे वह चीन की शक्ति को ललकार रहा है और चीन कभी इस बात की इजाज़त नहीं देगा कि कोई उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करे।
चीन की सेना का यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को वर्ष 2019 के रक्षा बजट को मंज़ूरी दी है। इस रक्षा बजट में चीन के मुक़ाबले के लिए ताइवान के साथ सैन्य संबंधों को मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका के रक्षा बजट को बीजिंग और वॉशिंग्टन के संबंधों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया था और कहा था कि, ताइवान के साथ अमेरिका के सैन्य संबंधों को चीन बिल्कुल सहन नहीं करेगा। इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह चीन के ख़िलाफ़ छद्म युद्ध का सिलसिला बंद कर दे।
ज्ञात रहे कि चीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता और और कई बार यह घोषणा कर चुका है कि वह इस इलाक़े की आज़ादी को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा। (RZ)