हम ईरान से नहीं जाएंगे, जर्मन कंपनी का एलान
जर्मनी की कंपनी, डूरियोन एनर्जी ने कहा है कि ईरान पर प्रतिबंध की वजह से उसका काम सुस्त हुआ है लकिन कंपनी, ईरान को छोड़ने पर तैयार नहीं है।
ईरान व जर्मनी वाणिज्य कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के सीईओ ने कहा है कि कंपनी ने अब तक सौर्य ऊर्जा के क्षेत्र में ईरान में 27 मिलयन डॅालर का पुंजीनिवेश किया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत फैसले के सामने डट जाना चाहिए इसी लिए हमारी कंपनी , प्रतिबंधों के बावजूद, ईरान से निकलने पर तैयार नहीं है।
एवीवे कुनले ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान में पुंजी निवेश करने वाले विदेशियों के लिए स्थिति अस्पष्ट हो गयी है जबकि ईरान सन 2022 तक सौर्य ऊर्जा से पांच गीगावॅाट बिजली पैदा करने का इरादा रखता है।
उन्होंने बताया कि डूरियोन कंपनी ने ईरान के सहयोग से 27 मिलयन डॅालर के पुंजीनिवेश से बीस मेगावाॅट का बिजली घर बनाया है और इस समय 100 मेगावॅाट की क्षमता वाले बिजली घर की एक अन्य परियोजना पर काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का अमरीका में बाज़ार नहीं है इस लिए कंपनी को अमरीकी प्रतिबंधों से कोई डर नहीं है।(Q.A.)