अमरीका-तुर्की तनाव में आया नया मोड़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67364-अमरीका_तुर्की_तनाव_में_आया_नया_मोड़
तुर्की-अमरीका में जारी तनाव के बीच अमरीका के कुछ बड़े सैन्य अधिकारियों ने तुर्की की इंजरलीक हवाई छावनी को ख़ाली करने की तत्परता दर्शायी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१८ १४:०३ Asia/Kolkata
  • यह 1987 में तुर्की की इंजरलीक हवाई छावनी की हवा से ली गयी तस्वीर है
    यह 1987 में तुर्की की इंजरलीक हवाई छावनी की हवा से ली गयी तस्वीर है

तुर्की-अमरीका में जारी तनाव के बीच अमरीका के कुछ बड़े सैन्य अधिकारियों ने तुर्की की इंजरलीक हवाई छावनी को ख़ाली करने की तत्परता दर्शायी है।

कुवैत से प्रकाशित अख़बार "अर्राय अलकुवैत" के अनुसार, कुछ अमरीकी सूत्रों ने इस अख़बार से इंटरव्यू में कहा कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अगर अंकारा ने इंजरलीक छावनी ख़ाली करने के लिए कहा तो वह इसके लिए तय्यार है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, इन सूत्रों ने कहा कि अमरीका अपनी केन्द्रीय फ़ोर्सेज़ की कुवैत और क़तर में स्थित छावनियों पर ही किफ़ायत करेगा।

अमरीकी सरकार ने पहली अगस्त 2018 को तुर्की में गिरफ़्तार हुए अमरीकी पादरी एंड्रयू ब्रन्सन के रिहा न होने पर कि जिन्हें जासूसी के इल्ज़ाम में गिरफ़्तार किया गया है और अमरीका उन पर लगे इल्ज़ाम के ग़लत होने का दावा करता है, तुर्की और इस देश के क़ानून मंत्रियों के ख़िलाफ़ पाबंदी लगायी है। उसके बाद अमरीका ने तुर्की से आयात होने वाली कुछ चीज़ों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा कर अंकारा के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ दिया। तुर्क सरकार ने भी अमरीकी नीतियों का विरोध करते हुए, अमरीका से आयातित कुछ वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी और वॉशिंग्टन पर पाबंदियों को हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल करने का इल्ज़ाम लगाया है।(MAQ/N)