अमरीकी सैनिक इराक़ में बने रहेंगेः सीन रेयान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67397-अमरीकी_सैनिक_इराक़_में_बने_रहेंगेः_सीन_रेयान
अमरीकी नेतृत्व वाले तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन के प्रवक्ता ने एलान किया है कि जबतक आवश्यक होगा उस समय तक अमरीकी सैनिक इराक़ में बने रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१८ १४:४४ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैनिक इराक़ में बने रहेंगेः सीन रेयान

अमरीकी नेतृत्व वाले तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन के प्रवक्ता ने एलान किया है कि जबतक आवश्यक होगा उस समय तक अमरीकी सैनिक इराक़ में बने रहेंगे।

सीन रेयान ने कहा कि दाइश की समाप्ति के बाद इराक़ में अमरीकी सैनिकों के बाक़ी रहने का मुख्य कारण इस देश के स्थिरता बनाना है।

कर्नल सीन रेयान ने कहा कि जबतक हमारी ज़रूरत रहेगी हम इराक़ में रहेंगे।  उन्होंने दावा किया कि हमने दाइश को ख़्तम कर दिया है और अब इराक़ में स्थिरता स्थापित करने तक यह रहेंगे।

ज्ञात रहे कि दाइश से मुक़ाबले के बहाने अमरीकी सैनिक दाइश विरोधी गठबंधन की आड़ में इराक़ पहुंचे थे।

हालांकि वास्तविकता यह है कि इराक़ी सैनिकों ने ईरान के सैन्य सलाहकारों की सहायता से इराक़ से आतंकवादी गुट दाइश का ख़ात्मा कर दिया।  17 नवंबर 2017 को आधिकारिक घोषणा की गई कि इराक़ से दाइश का काम तमाम हो गया।  इस घोषणा के बाद इराक़ के नेताओं, धर्मगरूओं, विभिन्न राजनैतिक दलों और वहां की जानीमानी हस्तियों ने मांग करना आरंभ कर दी कि उनके देश से अमरीकी सैनिक वापस चले जाएं किंतु इसके बावजूद अमरीका, विभिन्न बहानों से इराक़ में बने रहना चाहता है।