ब्रिटेन ने परमाणु समझौते की रक्षा पर फिर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67433-ब्रिटेन_ने_परमाणु_समझौते_की_रक्षा_पर_फिर_बल_दिया
ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धता की ओर संकेत करते हुए इस समझौते की रक्षा और यूरोप संघ तथा अपने देश की ओर से समझौते पर अमल पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१८ १६:१८ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन ने परमाणु समझौते की रक्षा पर फिर बल दिया

ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने परमाणु समझौते पर ईरान की प्रतिबद्धता की ओर संकेत करते हुए इस समझौते की रक्षा और यूरोप संघ तथा अपने देश की ओर से समझौते पर अमल पर बल दिया है।

रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के विदेशमंत्री जेर्मी हंट ने सोमवार की रात अमरीका की यात्रा से पहले बल दिया कि ब्रिटेन और यूरोपीय संघ, संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए पर प्रतिबद्ध हैं और ईरान भी परमाणु समझौते से पहली वाली स्थिति की ओर लौटने में रुचि नहीं रखता।

रूस के विदेशमंत्रालय ने भी शुक्रवार को अपने बयान में कहा थाकि मास्को व्यवस्थित रूप से परमाणु समझौते के हर अनुच्छेद पर अमल करेगा। 

इसी प्रकार स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफ़न लोफ़ोन ने बल दिया था कि उनका देश परमाणु समझौते को जीवित रखने के लिए यूरोपीय संघ के प्रयासों का समर्थन करता है। 

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प 8 मई को ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगाते हुए परमाणु समझौते से एक पक्षीय रूप से निकल गये थे। 

अमरीका की इस कार्यवाही की अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कड़ी आलोचनाएं हुईं। (AK)