वेनेजुएला ने किया बोलिवर का अवमूल्यन 96 प्रतिशत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67460-वेनेजुएला_ने_किया_बोलिवर_का_अवमूल्यन_96_प्रतिशत
वेनेजुएला सरकार ने आर्थिक संकट से बाहर आने के लिये अपनी मुद्रा बोलिवर का अवमूल्यन कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१८ ०६:४६ Asia/Kolkata
  • वेनेजुएला ने किया बोलिवर का अवमूल्यन 96 प्रतिशत

वेनेजुएला सरकार ने आर्थिक संकट से बाहर आने के लिये अपनी मुद्रा बोलिवर का अवमूल्यन कर दिया है।

वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक ने नई विनिमय दर के तहत अपनी मुद्रा बोलिवर का 96 प्रतिशत तक अवमूल्यन किया है।

वेनेजुएला में आसमान छू रही मुद्रास्फीति को रोकने के लिये राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा किये जा रहे प्रयासों का यह हिस्सा है।  वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक ने यूरो के मुकाबले बोलिवर की विनिमय दर 68.65 बोलिवर प्रति यूरो निर्धारित की है। वहीं पर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले इसकी दर करीब 60 बोलिवर प्रति डॉलर के बराबर है। इससे पहले डॉलर लगभग 2.48 बोलिवर के बराबर था।

नए सुधारों के तहत वहां के राष्ट्रपति मादुरौ ने 8 नए नोट भी जारी किए हैं। यह नए नोट 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 के हैं। वेनेज़ुएला सेंट्रल बैंक के प्रमुख कैलिक्स्टो ओर्टेगो ने घोषणा की है कि पुराने नोट तय समय तक ही चलन में रहेंगे। केवल एक हजार को नोट को चलन से बाहर किया गया है।

ज्ञात रहे कि इस समय वेनेजुएला महामंदी की चपेट में है। वेनेजुएला की राष्ट्रीय असेंबली के अनुसार औसतन हर 26 दिन बाद कीमतें दोगुनी होती जा रही हैं।  मुद्रा के अवमूल्यन से पहले वेनेजुएला में एक कप कॉफी के लिए लोगों को 25 लाख बोलिवार चुकाने पड़ रहे हैं। यहीं नहीं एक टमाटर की कीमत 50 लाख बोलिवार तक पहुंच चुकी थी।  वेनेजुएला का कहना है कि साम्राज्यवादी ताकतों ने उसके खिलाफ आर्थिक जंग छेड़ रखी है।