“Google” भी ईरान दुश्मनी में बना अमेरिका का साथी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67504-google_भी_ईरान_दुश्मनी_में_बना_अमेरिका_का_साथी
अमेरिकी कंपनी गूगल ने फ़ेसबुक और ट्विटर की तरह इस्लामी गणतंत्र ईरान से जुड़े 58 एकाउंट और पेजों को बंद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१८ १४:४४ Asia/Kolkata
  • “Google” भी ईरान दुश्मनी में बना अमेरिका का साथी

अमेरिकी कंपनी गूगल ने फ़ेसबुक और ट्विटर की तरह इस्लामी गणतंत्र ईरान से जुड़े 58 एकाउंट और पेजों को बंद कर दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने एलान किया है कि उसने 39 ऐसे चैनलों को बंद कर दिया है जिसका संबंध ईरान से था, इसी तरह गूगल प्लस ने भी ईरान से संबंध रखने वाले 13 पेजों और ब्लॉगर्स पर प्रकाशित होने वाले पृष्ठों को बंद कर दिया है। गूगल के वरिष्ठ अधिकारी कैंट वॉकर ने अपने लिखे ब्लॉग में दावा किया है कि बंद किए जाने वाले पेज और एकाउंट ईरान के रेडियों और टेलिवीज़न संस्था आईआरआईबी से संबंधित थे।

उल्लेखनीय है कि आईआरआईबी संस्था से दुनिया की विभिन्न भाषाओं के दर्जनों रेडियो और टेलिविज़न जुड़े हुए हैं जिनसे समाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी चैनल और रेडियों हैं जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के षड्यंत्रों से दुनिया के लोगों को सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गूगल की घोषणा के मुताबिक़, रूस से संबंध रखने वाले 42 चैनलों को भी यू-ट्यूब से हटा दिया गया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले फ़ेसबुक ने मंगलवार को एलान किया था कि उसने ईरान और रूस से संबंध रखने वाले 622 एकाउंटों को फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि जिन एकाउंटों को बंद किया गया है वे इस्राईल के विरोध और फ़िलिस्तीन के समर्थन एवं ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु समझौते के संबंध में लेख पोस्ट किया करते थे। (RZ)