अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के कट्टर विरोधी जॉन मैकेन का निधन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67568-अमेरिकी_राष्ट्रपति_ट्रम्प_के_कट्टर_विरोधी_जॉन_मैकेन_का_निधन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २६, २०१८ १८:०५ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के कट्टर विरोधी जॉन मैकेन का निधन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार जॉन मैकेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

मैकेन को ब्रेन कैंसर था और वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जॉन मैकेन अमेरिकी सीनेट में सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष और रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटरों में से थे। मैकेन के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मेघान मैककेन ने की।

आपको बता दें पिछले साल बायीं आंख में जमे खून के थक्के के इलाज के दौरान इस बात का ख़ुलासा हुआ था कि मैकेन को ब्रेन कैंसर की बीमारी है। मैकेन के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। ट्रंप ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा 'मैं सिनेटर जॉन मैकेन के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।' इस बीच ट्रम्प के ट्वीट के बाद जॉन मैकेन की वह अंतिम इच्छा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि, “मैं नहीं चाहता कि मेरे अंतिम संस्कार में डोनाल्ड ट्रम्प शामिल हों।”

ज्ञात रहे कि जॉन मैकेन के गिनती ऐसे अमेरिका नेताओं में की जाता थी जो इस्लामी गणतंत्र ईरान के कट्टर विरोधी माने जाते हैं। (RZ)