फ्लोरिडा में गोलीबारी में चार की मौत
Aug २७, २०१८ ११:३४ Asia/Kolkata
अमरीका के फ्लोरिडा राज्य के जैकसनविल्ले नगर में गोलीबार की घटना में 4 लोग मारे गए हैं।
एनबीसी के अनुसार जैकसनविल्ले नगर के एक रेस्टोरेंट में आनलाइन वीडियो गेम के टूर्नामेंट के दौरान एक बंदूकधारी ने हमला करके चार लोगों की हत्या कर दी। इस आक्रमण में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जैकसनविल्ले के पुलिस अधिकारी का कहना था कि घटनास्थल पर एक संदिग्ध व्यक्ति भी मृत पाया गया है। यह घटना रविवार की दोपहर या शाम की बताई जा रही है। घायलों की संख्या लगभग दस है। फ्लोरिडा में पिछले दो वर्षों के दौरान गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घटना है। यह भी बताया जा रहा है आक्रमणकारी स्वयं भी वीडियो गेम टूर्नामेंट में भाग ले रहा था और हार की स्थिति में उसने एेसा किया।
टैग्स