अमेरिकी दूतावास आतंकवाद का अड्डा हैः इराकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67729-अमेरिकी_दूतावास_आतंकवाद_का_अड्डा_हैः_इराकी
इराक में संसदीय चुनाव के आयोजन के समय से अब तक डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत ब्रेट मेगर्क ने इराक की राजनीतिक पार्टी नेताओं से भेंटवार्ता की है और इस देश में नई सरकार के गठन के संबंध में इराकी अधिकारियों से विचार- विमर्श किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१८ ०५:११ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी दूतावास आतंकवाद का अड्डा हैः इराकी

इराक में संसदीय चुनाव के आयोजन के समय से अब तक डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत ब्रेट मेगर्क ने इराक की राजनीतिक पार्टी नेताओं से भेंटवार्ता की है और इस देश में नई सरकार के गठन के संबंध में इराकी अधिकारियों से विचार- विमर्श किया है।

हज़ारों इराकियों ने शुक्रवार को जारी सप्ताह के दौरान दूसरी बार अमेरिकी हस्तक्षेप के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इराकी प्रदर्शनकारियों ने एसे बैनर उठा रखे थे जिन पर लिखा हुआ था कि बग़दाद में अमेरिकी दूतावास आतंकवाद का स्रोत है। इराकी लोगों ने इसी प्रकार गत बुधवार को भी अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया था और इराकी सरकार के गठन में अमेरिकी हस्तक्षेप की भर्त्सना की थी।

इराक में संसदीय चुनाव के आयोजन के समय से अब तक डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत ब्रेट मेगर्क ने इराक की राजनीतिक पार्टी नेताओं से भेंटवार्ता की है और इस देश में नई सरकार के गठन के संबंध में इराकी अधिकारियों से विचार- विमर्श किया है।

इराक के राजनीतिक गुटों ने घोषणा की है कि ट्रंप के विशेष दूत इराक में एसी सरकार बनाये जाने का प्रयास कर रहे हैं जो अमेरिका की हां में हां मिलाये और यह चीज़ इराकी जनता के क्रोध का कारण बनी है।

इराक के चुनावी गठबंधन अलफत्ह के प्रमुख ने डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत से मिलने के बाद कहा है कि इराक की नई सरकार के गठन के बारे में मेगर्क के हस्तक्षेप को इराकियों की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना होगा।

इसी बीच हादी अलआमिरी ने भी कहा है कि अमेरिका के हस्तक्षेप से इराक में जो भी सरकार बनेगी वह पिट्ठू सरकार होगी और हम उसे दो महीनों के भीतर गिरा देंगे।

ज्ञात रहे कि इराक में संसदीय चुनाव 12 मई 2018 में हुआ था और आज तक इराक में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। MM