अमरीका के प्रतिबंध, ग़ैर सार्थक हैंः लावरोफ़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67754-अमरीका_के_प्रतिबंध_ग़ैर_सार्थक_हैंः_लावरोफ़
रूस के विदेश मंत्री ने माॅस्को के ख़िलाफ़ वाॅशिंग्टन के प्रतिबंधों को निराधार और ग़ैर सार्थक बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०१, २०१८ १५:०२ Asia/Kolkata
  • अमरीका के प्रतिबंध, ग़ैर सार्थक हैंः लावरोफ़

रूस के विदेश मंत्री ने माॅस्को के ख़िलाफ़ वाॅशिंग्टन के प्रतिबंधों को निराधार और ग़ैर सार्थक बताया है।

सर्गेई लावरोफ़ ने शनिवार को एक इंटरव्यू में रूस के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों को ग़ैर सार्थक बताया लेकिन इसी के साथ कहा कि माॅस्को, परस्पर सम्मान के आधार पर वाॅशिंग्टन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस का हमेशा यह मानना है कि प्रतिबंध लगाने का अमरीका का रवैया, दोनों देशों के संबंधों को नुक़सान पहुंचाएगा। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि जब माॅस्को के सहयोगी परस्पर सम्मान और द्विपक्षीय हितों के पालन के आधार पर वार्ता के लिए तैयार हों तो माॅस्को भी हमेशा इसके लिए तैयार है।

 

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में रूस के ख़िलाफ़ कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध, ब्रिटेन में रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपाल के ख़िाफ़ ज़हरीली गैस इस्तेमाल करने के आरोप लगा कर लगाए गए हैं। अमरीका व ब्रिटेन ने अब तक इस संबंध में कोई भी ठोस प्रमाण पेश नहीं किया है। (HN)