अमेरिका एक जंगली भेड़िये की तरह हैः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67799-अमेरिका_एक_जंगली_भेड़िये_की_तरह_हैः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने वॉशिंग्टन की ओर से अंकारा पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका का रवैया एक जंगली भेड़िये की तरह है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१८ १०:३२ Asia/Kolkata
  • अमेरिका एक जंगली भेड़िये की तरह हैः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने वॉशिंग्टन की ओर से अंकारा पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका का रवैया एक जंगली भेड़िये की तरह है।

मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने अमेरिका द्वारा तुर्की पर लगाए गए नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका बिल्कुल भरोसे के लाएक़ देश नहीं है और उसका व्यवहार भी एक जंगली भेड़िये की तरह है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया से डॉलर के एकाधिकार को धीरे-धीरे समाप्त किया जाए और अपने राष्ट्रीय मुद्रा में व्यापार को बढ़ावा दिया जाए। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि डॉलर के इस्तेमाल से केवल हमे नुक़सान ही हुआ है अब फ़ायदा तभी होगा जब हम इसका प्रयोग बिल्कुल से बंद कर देंगे।

तुर्की की मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी पादरी की जासूसी के आरोप में हुई गिरफ़्तारी के बाद अंकारा और वॉशिंग्टन के बीच उत्पन्न हुए मतभेद के बाद से तुर्की की सरकार डॉलर के बजाए अपने राष्ट्रीय मुद्रा लीरा में दूसरे देशों के साथ व्यापार एवं निवेश के लिए निरंतर प्रयासों में लगी हुई है।

उल्लेखनीय है कि तुर्की में हुए सैन्य विद्रोह में, विद्रोहियों की मदद के आरोप में गिरफ़्तार किए गए एक अमेरिकी पादरी को लेकर अंकारा और वॉशिंग्टन के मध्य गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं। इस बीच जहां एक ओर तुर्की ने, अमेरिका की मांग को ठुकराते हुए जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार पादरी को रिहा करने से साफ़ इंकार कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने भी तुर्की में हुए विद्रोह के मास्टर माइंड माने जाने वाले फ़तुल्लाह गूलन को तुर्की के हवाले करने से इंकार कर दिया है। (RZ)