अफ़ग़ानिस्तान में तीन कालेजों पर रॉकेट और बमों से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i67814-अफ़ग़ानिस्तान_में_तीन_कालेजों_पर_रॉकेट_और_बमों_से_हमला
अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया के अलग-अलग इलाक़ों में स्थित तीन कालेजों पर अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने रॉकेट और बमो से हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१८ १५:२२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में तीन कालेजों पर रॉकेट और बमों से हमला

अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया के अलग-अलग इलाक़ों में स्थित तीन कालेजों पर अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने रॉकेट और बमो से हमला किया है।

अफ़ग़ानिस्तान से प्राप्त हो रही ख़बरों के मुताबिक़ इस देश के दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया के ख़्वाजा ख़ील इलाक़े में स्थित एक इंटर कालेज पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने रॉकेट से हमला किया है, जबकि पक्तिया के ही हज़रत बिलाल और सैयद जलाल बुख़ारी नामक दो अन्य इंटर कालेजों को भी बम धमाके से उड़ा दिया गया है।

समाचार लिखे जाने तक कालेजों पर हुए हमलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है और न ही इन हमलों के कारण हुई क्षति के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है। अफ़ग़ान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जिन-जिन कालेजों को निशाना बनाया गया है उनको अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है। अभी तक किसी गुट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान में ऐसी स्थिति में सोमवार को कालेजों पर हमले हुए हैं कि अभी हाल ही में अफ़गान शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि देश में जारी अशांति के कारण अफ़ग़ानिस्तान का शिक्षा क्षेत्र बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि देश में जारी युद्ध और अशांति इस बात का कारण बनी हैं कि 30 प्रतिशत अफ़गान स्कूल की इमारतें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। (RZ)