ईरान, रूस और तुर्की, सीरिया युद्ध की समाप्ति चाहते हैं
Sep ०६, २०१८ १६:३८ Asia/Kolkata
रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि तेहरान, मास्को और अंकारा सीरिया में युद्ध की समाप्ति के इच्छुक हैं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि ईरान, रूस और तुर्की, सीरिया संकट का हल और युद्ध तथा रक्तपात की समाप्ति चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सीरिया की जनता को विदेशी हस्तक्षेप के बिना अपने देश के भविष्य का फ़ैसला करने का अधिकार है। श्री लावरोफ़ नेक हा कि आतंकवादी, सीरिया की स्थिरता के लिए सबसे बड़ा ख़तरा हैं। रूस के विदेशमंत्री का यह बयान एक ऐसे समय में सामने आया है कि तेहरान में शुक्रवार को ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है। (AK)
टैग्स