ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया हैः फ्रांस
फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते से निकल कर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।
फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु समझौते से निकल कर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।
जीन यवेस ले ड्रियन ने यूरो न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौते सहित अंतरराष्ट्रीय समझौतों से निकल कर बहुपक्षवाद की अनदेखी की है और वह केवल मनमानी कर रहे हैं।
फ्रांस के विदेशमंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका का राष्ट्रपति बने हैं तब से उन्होंने बहुपक्षवाद को नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप के वक्तव्य भड़काने वाले हैं। फ्रांस के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि यूरोप को चाहिये कि वह अपने कानूनों को बदले ताकि अमेरिका के मुकाबले में एक नये प्रकार का बहुपक्षवाद अस्तित्व में आ सके।
ज्ञात रहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोलान्ड ने आठ मई को एक बार फिर ईरान विरोधी राग अलापा और ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों पर सवाल उठाया और एक पक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकलने की घोषणा की।
इसी प्रकार ट्रंप ने तेहरान के विरुद्ध पहले के प्रतिबंधों की वापसी की भी घोषणा की। उनके इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निन्दी की गयी। MM