फ़िलिपीन को अपने इतिहास के सबसे भयानक तूफ़ान का सामना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68137-फ़िलिपीन_को_अपने_इतिहास_के_सबसे_भयानक_तूफ़ान_का_सामना
फ़िलिपीन में 40 लाख से अधिक लोग मीनघट नामक चक्रवत की चपेट में हैं जिसके कारण हज़ारों लोगों को पलायन करना पड़ा है। सरकार ने अपात स्थिति की घोषणा करके सेना तैनात कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१८ १३:१७ Asia/Kolkata
  • फ़िलिपीन को अपने इतिहास के सबसे भयानक तूफ़ान का सामना

फ़िलिपीन में 40 लाख से अधिक लोग मीनघट नामक चक्रवत की चपेट में हैं जिसके कारण हज़ारों लोगों को पलायन करना पड़ा है। सरकार ने अपात स्थिति की घोषणा करके सेना तैनात कर दी है।

तूफ़ान की तीव्रता को देखते हुए इसे पांचवीं कैटग्री के हरीकेन में रखा गया है जिसके साथ ही एक और चक्रवात ब्रीजित भी आ रहा है। इन दोनों तूफ़ानों के कारण पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशिया को ख़तरा हो सकता है।

फ़िलिपीन में आना वाले मीनघट तूफ़ान अमरीका के चक्रवात फ़्लोरेन्स से भी अधिक तेज़ है और शनिवार को फ़िलिपीन के द्वीप लोज़ोन से टकराएगा जिसमें हवा की रफ़तार 255 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंचने की आशंका है।

मिनघट तूफ़ान इससे पहले गुआम और मार्शल आईलैंड से टकरा चुका है जिससे वहां भयानक बाढ़ आ गई।

कहा जाता है कि मिनघट से टाइफ़ोन हाइयान जैसी तबाही हो सकती है जिसने वर्ष 2013 में छह हज़ार से अधिक लोगों की जान ले ली थी।