मादूरो ने अमरीकी देशों के संघ के महासचिव की आलोचना की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68285-मादूरो_ने_अमरीकी_देशों_के_संघ_के_महासचिव_की_आलोचना_की
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने अमरीकी देशों के संगठन के महासचिव के बयान को आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१८ ११:०३ Asia/Kolkata
  • मादूरो ने अमरीकी देशों के संघ के महासचिव की आलोचना की

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने अमरीकी देशों के संगठन के महासचिव के बयान को आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।

निकोलस मादूरो ने आॅर्गनाइज़ेशन आॅफ अमेरिकन स्टेट्स के महासचिव "लुइस अल्माग्रो" के उस बयान की कड़े शब्दों में निदा की है जिसमें उन्होंने वेनेज़ुएला में सैन्य हस्तक्षेप की बात कही है।  उन्होंने कहा कि यह बयान वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में खुला हस्तक्षेप है।  मादूरो ने कहा है कि काराकास हर प्रकार की स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।  उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला वासियों का प्रतिरोध, आॅर्गनाइज़ेशन आॅफ अमेरिकन स्टेट्स के महासचिव "लुइस अल्माग्रो" की ओर से उनके देश के सम्मान पर विवश होने का कारण बनेगा।  इसी बीच वेनेज़ोएला की संसद ने मंगलवार को लुइस अल्माग्रो के तत्काल त्यागपत्र की मांग की है।

 आॅर्गनाइज़ेशन आॅफ अमेरिकन स्टेट्स के महासचिव "लुइस अल्माग्रो" ने शुक्रवार को कोलंबिया की यात्रा में वेनेज़ोएला की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत कहा था कि एेसे में सैन्य हमले की संभावना वाले विकल्प को अपनाया जा सकता है।  अमरीका के हस्तक्षेप के कारण पिछले कई महीनों से अमरीका को प्रतिबंधों का सामना है।