राजनैतिक मामलों को आर्थिक मुद्दों से जोड़ना उचित नहींः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68306-राजनैतिक_मामलों_को_आर्थिक_मुद्दों_से_जोड़ना_उचित_नहींः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि वर्तमान आर्थिक संकट का हम समाधान कर लेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१८ १०:२८ Asia/Kolkata
  • राजनैतिक मामलों को आर्थिक मुद्दों से जोड़ना उचित नहींः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि वर्तमान आर्थिक संकट का हम समाधान कर लेंगे।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने तुर्की में अमरीकी व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि देश के वर्तमान आर्थिक संकट से हम जल्दी निकल आएंगे।  उन्होंने कहा कि राजनैतिक मामलों को आर्थिक एवं व्यापारिक मुद्दों से जोड़ना उचित नहीं है।  तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि हम आशा करते हैं कि अमरीकी अधिकारियों की ओर से इस समय जो बातें कही जा रही हैं वे तुर्की के व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालेंगी।

रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि उनको इस बात का विश्वास है कि अमरीका के साथ उसकी स्ट्रैटेजिक सहकारिता के साथ ही व्यापार और पूंजी निवेश भी जारी रहेगा।

ज्ञात रहे कि सन 2016 में तुर्की में होने वाले सैन्य विद्रोह और उसके बाद एक अमरीकी जासूस की गिरफ़्तारी के बाद से अंकारा तथा वाशिग्टन के संबन्ध तनावपूर्ण हो चुके हैं।  यह संबन्ध उस समय और अधिक ख़राब हो गए जब अमरीका की ओर से तुर्की के दो मंत्रियों पर प्रतिबंध लगा दिये गए।