स्विट्ज़रलैंड में भी बुर्क़े पर प्रतिबंध
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68395-स्विट्ज़रलैंड_में_भी_बुर्क़े_पर_प्रतिबंध
स्विट्ज़रलैंड के सैंट गालेन राज्य में चेहरे को ढांपने वाले बुर्क़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१८ १७:२३ Asia/Kolkata
  • स्विट्ज़रलैंड में भी बुर्क़े पर प्रतिबंध

स्विट्ज़रलैंड के सैंट गालेन राज्य में चेहरे को ढांपने वाले बुर्क़े पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह स्विट्ज़रलैंड का दूसरा ऐसा राज्य है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम महिलाओं के फ़ुल हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

रविवार को सैंट गालेन राज्य में जनमत संग्रह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई अन्य मुददों के साथ चेहरे को ढांपने वाले हिजाब के बारे में भी सवाल किया गया था।

राज्य की क़रीब 5 लाख की आबादी में से केवल 36 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जिसमें से 67 प्रतिशत लोगों ने नए क़ानून का समर्थन किया।

इससे पहले 2016 में इस यूरोपीय देश के टिसिनो राज्य में फ़ुल हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अगर कोई महिला इस प्रतिबंध का उल्लंघन करती है तो उस पर 104 डॉलर से 10400 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इतालवी भाषी इस राज्य में मुसलमानों की आबादी लगभग 2 प्रतिशत है। msm