इस्राईल कर स्पष्टीकरण पूर्ण रूप से निराधारः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68430-इस्राईल_कर_स्पष्टीकरण_पूर्ण_रूप_से_निराधारः_रूस
रूस के विदेशमंत्रालय ने इस्राईल के उस दावे को निराधार बताया है जिसमें कहा गया है कि सीरिया में रूस के विमान को गिराने की घटना में उसका कोई हाथ नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१८ ०५:४२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल कर स्पष्टीकरण पूर्ण रूप से निराधारः रूस

रूस के विदेशमंत्रालय ने इस्राईल के उस दावे को निराधार बताया है जिसमें कहा गया है कि सीरिया में रूस के विमान को गिराने की घटना में उसका कोई हाथ नहीं है।

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि इस्राईल का यह स्पष्टीकरण निराधार है कि सीरिया में रूस के विमान को गिराने की घटना में उसका कोई हाथ नहीं है।

इस रूसी बयान में कहा गया है कि रूस की सेना के पास इस बाते पुष्ट प्रमाण है कि रूसी विमान को मार गिराने में इस्राईल की मुख्य ज़िम्मेदारी है।  बयान में बताया गया है कि इस्राईल के युद्धक विमान एफ़-16 ने सीरिया के एेंटी मिसाइल सिस्टम से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए रूस के विमान को ढाल के रूप में प्रयोग किया।

रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने सोमवार की शाम ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू के साथ टेलिफोनी वार्ता में कहा था कि इस्राईल की वायुसेना की कार्यवाहियां ही रूसी विमान के गिरने का कारण बनीं।

ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह सीरिया के लाज़ेक़िया क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के हमले में एक रूसी विमान गिरकर नष्ट हो गया था जिसपर 15 लोग सवार थे।  इसी बीच रूस के रक्षामंत्री ने कहा है कि अगले दो हफ़्तों के भीतर मिसाइल डिफ़ेन्स सिस्टम एस-300 सीरियाई सेना के हवाले कर दिया जाएगा ताकि हवाई हमलों को रोकने के लिए सीरियाई की रक्षात्मक क्षमता ध्यान योग्य रूप से बढ़ जाए।