इंटरपोल ईरान से सहकारिता के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i68522-इंटरपोल_ईरान_से_सहकारिता_के_लिए_तैयार
पिछले शनिवार को ईरान के अहवाज़ नगर में सैनिक पैरेड के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसके दौरान 24 व्यक्ति शहीद और 68 घायल हो गये थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१८ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • इंटरपोल ईरान से सहकारिता के लिए तैयार

पिछले शनिवार को ईरान के अहवाज़ नगर में सैनिक पैरेड के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसके दौरान 24 व्यक्ति शहीद और 68 घायल हो गये थे।

अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल के महासचिव ने ईरान के अहवाज़ नगर में होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना की और आतंकवाद से मुकाबले में तेहरान के साथ सहकारिता हेतु इंटरपोल की तत्परता की घोषणा की है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इंटरपोल के प्रमुख यर्गन शैक ने ईरान के पुलिस प्रमुख हुसैन अश्तरी के नाम संदेश में अहवाज़ नगर में सैनिक पैरेड के दौरान होने वाले आतंकवादी हमले की भर्त्सना की और आतंकवाद से मुकाबले में ईरानी सरकार और पुलिस के साथ सहकारिता हेतु इंटरपोल की तत्परता की घोषणा की।

इंटरपोल के महासचिव ने कहा कि वह अपनी क्षमता भर इस संबंध में हर प्रकार की सहायता पेश किये जाने को अपना दायित्व समझते हैं ताकि इस तरीके से अहवाज़ नगर में आतंकवादी हमला करने वालों को जल्द से जल्द कानून के हवाले किया जा सके।

ज्ञात रहे कि अभी पिछले शनिवार को ईरान के अहवाज़ नगर में सैनिक पैरेड के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसके दौरान 24 व्यक्ति शहीद और 68 घायल हो गये थे।

इस आतंकवादी हमले के 5 ज़िम्मेदार उसी दिन मारे गये थे। अहवाज़ के अलअहवाज़िया गुट ने इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी की थी।

अहवाज़िया गुट को क्षेत्र के कुछ देशों और संचार माध्यमों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। MM